दोस्तों, हिंदू धर्म में पूजा-उपासना के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों में कपूर का विशेष महत्व है। हर देवी-देवता की पूजा में कपूर का प्रयोग जरूर किया जाता है। पूजा के दौरान कपूर जलाने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। ऐसे में हम सभी को सुबह-शाम पूजा करते समय अपने घर में कपूर नियमित रूप से जलाना चाहिए। इस स्टोरी में हम आपको कपूर जलाने से होने वाले कुछ विशेष पुण्य लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

- सुबह-शाम कपूर जलाने घर में नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं टिकती है।

- ज्योतिष के मुताबिक, कपूर जलाने से देव दोष, पितृ दोष तथा काल सर्प दोष का शमन होता है।

- आकस्मिक दुर्घटना से बचने के लिए रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर जलाएं।

- मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन कपूर जलाया जाता है, उस घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना नहीं होती। रात में सोने से पहले कपूर जलाकर सोना विशेष रूप से फलदायी होता है। दु:स्वप्न नहीं आएंगे और घर में अमन शांति बनी रहेगी है।

- कपूर को घी में भिगोकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का निर्माण होता है।

- वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक, कपूर के सुगंध से बीमारी फैलाने वाले जीवाणु नष्ट हो जाते हैं तथा वातावरण शुद्ध हो जाता है।

- गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

Related News