बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा करती नजर आईं। वह दक्षिण मुंबई के पंडाल में माता का दर्शन करने पहुंची। यहां पूजा करते हुए उनकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नवरात्रि का त्यौहार देश भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में बॉलीवुड की बाकी सेलेब्स भी मां दुर्गा की आराधना और उत्सव मनाते हुए नजर आए।

मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान पारंपरिक बंगाली साड़ी में काजोल पंडाल में नजर आईं। इस दौरान काजोल ने वाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। वह बेहद सिंपल और पारंपरिक लुक में नजर आईं. माता की मूर्ति के आगे माथा टेककर काजोल ने पूजा पंडाल में तस्वीर भी खिंचवाई।

काजोल के बारे में ये बात सभी जानते हैं कि वह हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर माता के दर्शन करने पहुंचती हैं। इस बार भी काजोल अपनी बहन और मम्मी के साथ जैसे ही पंडाल में पहुंचीं, सबकी नजरें उन पर थम गईं।

Related News