सामग्री
250 ग्राम दही
2 कप खट्टी लस्सी
2 कप बेसन
2 प्याज़ कटी हुई
2 हरी मिर्च
4-5 लहसुन
1 इंच अदरक
1/2 चम्मच साबुत धनिया
1/4 चम्मच राई
1/4 चम्मच मेथीदाना
1/4 चम्मच अजवाइन
2 सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच कसूरी मेथी
1/2 चम्मच हींग
जरूरत अनुसार लाल मिर्च पाउडर
जरूरत अनुसार नमक
जरूरत अनुसार गरम मसाला
जरूरत अनुसार हल्दी
जरूरत अनुसार तेल

तरीका
पकोड़े बनाने के लिये एक कटोरे में बेसन,अजवाइन,हींग,लाल मिर्च, नमक और थोड़ा पानी मिला कर घोल तैयार करे
कड़ाही में आयल गर्म कर पकोड़े तल लें
अब कड़ाही से एक्स्ट्रा आयल निकाल ले,अब इसमें हींग,राई, मेथी दाना,साबुत धनिया डाल कर चटका ले
अब कटी हुई प्याज़,अदरक,लहसुन और हरी मिर्च डाल कर भूनें
अब इसमें सभी मसाले डाल कर 2-3 मिनट भूनें भून जाने पर बेसन मिली हुए दही और खट्टी लस्सी मिला कर धीमी आंच पर 25-30 मिनट तक पकाएं
अब तली हुई पकोड़े मिला दे
एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करे उसमे करी पत्ता,सूखी लाल मिर्च,लाल मिर्च पाउडर डाल कर चटका ले और कढ़ी में डाल दे
गर्म गर्म कढ़ी पर थोड़ा सा कटा हरा धनिया डाल कर राइस के साथ सर्व करें।


Related News