दोस्तों, इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो हैंडसम और जवां नहीं दिखना चाहता होगा। इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसा आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप ना केवल अपना वजन कम कर सकते हैं, बल्कि हमेशा जवां दिख सकते हैं। जी हां, यह बात सभी जानते हैं कि दिनभर में कम से कम 8 से 10 लीटर पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट यदि ठंडे पानी की जगह गर्म पानी पिया जाए तो इससे ज्यादा फायदे मिलते हैं।

कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि गर्म पानी पीने से शरीर के जहरीले तत्व बाहर आ जाते हैं। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। तो देर किस बात की आइए जानें, रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पाने के 10 फायदे।

1- गर्मी हो या सर्दी, रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से खाना अच्छे से पचता है और ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक रहता हैं।
2- रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से बॉडी अच्‍छे से डिटॉक्‍स होती है।

3- सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से सर्दी-जुकाम के साथ-साथ गले में खराश की समस्या भी दूर भाग जाती है।
4- सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी पीने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी जल्दी पिघलती है, जिससे वजन कम होने लगता है।

5- रोज सुबह गरम पानी से मांसपेशियों की ऐंठन दूर होती है। इतना ही नहीं जोड़ों को गतिशील व चिकना बनाकर दर्द को कम करता है। बता दें कि हमारे शरीर में मांसपेशियों का 80% भाग पानी से ही बना हुआ है।
6- रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी कब्‍ज की शिकायत दूर करता है। तथा हमेशा के लिए एसिडीटी जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
7- भूख बढ़ाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।

8- एक गिलास गर्म पानी पीने से पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिलता है।
9- केवल एक सप्ताह तक गर्म पानी पीकर देखें, चेहरे पर पड़ती झुर्रियां खत्म होने लगती हैं। त्वचा में कसाव आने लगता है। इतना ही नहीं त्वचा चमकने लगती है।
10- सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से बाल तेजी से बढ़ते हैं तथा बालों में शाइनिंग आती है।

Related News