ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, बुधवार के दिन यानि 2 जनवरी 2019 को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसलिए वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को अपने किए कार्यों का दोगुना फायदा मिल सकता है। इन 5 राशि वालों को अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। लेन-देन तथा निवेश में भी किस्मत साथ दे सकती है।

1- वृष राशि
कारोबार में लाभकारी सौदे होने की प्रबल संभावना है। आज आप कोई बड़ा प्लान बना सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में आपको फायदा हो सकता है। किसी कामकाज अथवा कारोबार के सि​लसिले में यात्रा की योजना बना सकते हैं।

2- कन्या राशि
आमदनी बढ़ने के योग हैं। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है, पार्टनरशिप के लिए कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। रूका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्य क्षमता बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क के योग बन रहे हैं।

3- तुला राशि
कारोबार में फायदेमंद समझौते होने की पूरी संभावना है। नौकरी और बिजनेस में आपको कामयाबी मिलेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। पार्टटाइम काम भी शुरू कर सकते हैं। धैर्य और संयम रखकर काम करें। सम्मान मिल सकता है। मकान और पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं।

4- वृश्चिक राशि
नौकरी अथवा बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी के इंटरव्यू आपके पक्ष में होने की संभावना बन रही है। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं खत्म होने के योग बन रहे हैं। रोमांस के मामले में भी दिन अच्छा हो सकता है। अधिकारियों संग मधुर संबंध बने रहने की संभावना है।

5- मीन राशि
अधूरे तथा रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आज खुद को साबित करने का दिन है। कामकाज के मामलों में फायदा हो सकता है। अपने पेशे में पूरी तरह सफल हो सकते हैं।

Related News