हिंदू पंचांग भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसे श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस बार जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021 को मनाई जाएगी। पूरे देश भर में ये त्यौहार बेहद ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन मथुरा और वृंदावन में विशेष धूम होती है। इस खास दिन पर बाल गोपाल के लिए पालकी सजाई जाती है।

इस दिन निसंतान दंपत्ति अगर फ़ास्ट रखते हैं तो उन्हें बालगोपाल जैसे सुंदर बच्चें की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विशेष उपाय करने से कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।


अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो जन्माष्टमी के दिन घर में गाय और बछड़े की मूर्ति लेकर आएं। इस से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

जन्माष्टमी के दिन आपको कृष्ण जी को चांदी की बांसुरी भी अर्पित करनी चाहिए। जब पूजा कर लें तो इस बांसुरी को अपने पर्स या उस जगह पर रख लें जहाँ पर आप पैसे रखते हैं। इस से धन संबंधी लाभ होगा।

जन्माष्टमी के दिन भगवान को 56 भोग पकवान लगाना चाहिए। इस से श्री कृष्ण खुश होते हैं और आपकी मनोकामना को पूरा करते हैं।

जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी की बाल रूप में पूजा की जाती है। जन्माष्टमी के दिन शंख में दूध लेकर श्री कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें मोरपंख भी अर्पित करना चाहिए।

Related News