कई लोग गरीबी के कारण बेहद परेशान रहते हैं। उनके लाख कोशिश करने के बावजूद भी घर में बरकत नहीं हो पाती है और वे जो भी कमाते हैं सब खर्च हो जाता है। इसके लिए घर की नकारात्मकता भी जिम्मेदार हो सकती है।

लेकिन घर में कुछ चीजों को रख कर आप घर के माहोल को सकारात्मक बना सकते है। ऐसी ही 5 चीजों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

1) घोड़े की नाल- शनिवार के दिन उत्तर या पूर्व दिशा में घोड़े की नाल रखने से लाभ मिलता है। यदि आप इस दिशा में घोड़े की नाल को लटका देंगे तो आपके घर परिवार को कभी बुरी नजर नहीं लगेगी।

2) मोर पंख- मोर पंख बेशुमार सकारात्मक ऊर्जा से लैस होता है। ऐसे में यदि आप मोर पंख को तिजोरी में रखते हैं तो वहां पर पॉजिटिव एनर्जी आने लगती हैं। ये धन को भी अपनी ओर आकर्षित krta है।

3) सफेद हाथी- सफेद हाथी की तस्वीर घर में रखने से लक्ष्मी का आगमन होता है। क्योंकि हाथी को आप लक्ष्मी जी के आसपास खड़ा देख सकते हैं। ये लक्ष्मी जी को बहुत अधिक प्रिय है।

4) चांदी का सिक्का- जिस चांदी के सिक्के पर लक्ष्मी जी की आकृति बनी हुई होती है। आप इस सिक्के को पूजा घर में रखे। इस से आपके घर में बरकत होगी और कभी भी पैसे की कमी नही होगी।

5) धातु का कछुआ- धातु का कछुआ घर में रखने से काफी लाभ मिलता है। कछुआ विष्णु भगवान का प्रिय है। इसलिए विष्णु की पत्नी लक्ष्मी जी का कनेक्शन कहीं ना कहीं धन लाभ से भी है।

Related News