ज्योतिष विद्या एक ऐसी विद्या है, जिसमें व्यक्ति के हाथों को देखकर उसके भविष्य, और भूत के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कई लोगों को इसके ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा होता है। इंसान का भाग्य उसके हाथों की लकीरों पर निर्भर करता है। कई लोगों को हमेशा यह चिंता सताए रहती है कि भविष्य में उनके साथ क्या होगा। वैसे आज हम हथेली पर तिल का होना शुभ है या अशुभ इसपर चर्चा करेंगे।

हथेली के गुरु पर्वत पर बना तिल व्यक्ति की आर्थिक सम्पन्नता को दर्शाता है, जिस भी व्यक्ति की हथेली में ऐसा निशान होता है वो कभी अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करता है |

शनि पर्वत पर तिल का होना भी जीवन में धन की अधिकता को दर्शाता है | ऐसे व्यक्ति अपना पूरा जीवन ऐशो आराम में गुजारते है |

हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य पर्वत पर बने तिल को सही नहीं माना गया है, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत पर बने तिल वाले व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत ही अपमान झेलना पड़ता है |

Related News