इंडियन रेलवे टिकट बुकिंग कराने के लिए कई तरह के ऑफर देती है। इसी के साथ जब कभी यात्रियों को अचानक रेल यात्रा करनी पड़ जाती है, उसके तत्काल टिकट की सुविधा उपलब्ध रहती है। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईआरसीटीसी तत्काल बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रीमियम शुल्क के भुगतान पर उपलब्ध है।
बता दें कि भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के समय में कुछ बदलाव किया है। 7 मई, दिन मंगलवार से 19 स्टेशनों पर सुबह 11 बजे की जगह 11.30 बजे से तत्काल टिकट मिलेंगी। ध्यान रहे, आईआरसीटीसी के टिकट एजेंट या वेब एजेंट अब सुबह 10 से 12:00 बजे के बीच तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं, ऐसे करने के लिए उन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

बता दें कि तत्काल टिकट बुक कराते समय व्यक्ति को पहचान प्रमाण की जानकारी भरने की अवश्यकता होती है। इसी पहचान प्रमाण पत्र को यात्रा के दौरान अपने पास रखना होगा। तत्काल टिकटों के तहत केवल 4 यात्रियों को एक पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) नंबर पर बुक किया जा सकता है। भारतीय रेलवे के अनुसार, तत्काल के तहत बुक किए गए कन्फर्म टिकट को रद्द नहीं किया जा सकता है।
IRCTC के जरिए तत्काल टिकट बुकिंग पर स्लीपर क्लास के लिए न्यूनतम शुल्क 90 रुपए और अधिकतम शुल्क 175 रुपए है। ऐसे ही एसी चेयर क्लास के लिए 100 रुपए और अधिकतम 200 रुपए।

AC 3 Tier के लिए 250 रुपए और अधिकतम 350 रुपए शुल्क है। AC 2 Tier के लिए न्यूनतम 300 और अधिकतम 400 रुपए है। एक्जीक्यूटिव के लिए न्यूनतम किराया 300 और अधिकतम किराया 400 है। ऐसे ही रेलवे रिजर्वेशन सेंटर बुकिंग के जरिए 100 किलोमीटर तक की दूरी के लिए न्यूनतम किराया शुल्क 10 रुपए अधिकतम किराया शुल्क 15 रूपए है।
स्लीपर क्लास के लिए 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए न्यूनतम किराया शुल्क 100 रु. और अधिकतम 200 रु. है। एसी चेयर क्लास के लिए 250 किलोमीटर तक की दूरी पर न्यूनतम किराया शुल्क 125 रूपए और अधिकतम किराया शुल्क 225 रूपए है।

Related News