लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पहले करीब 50 या 60 वर्ष के लोगों को ही जोड़ों में दर्द की समस्या होती थी। लेकिन आज कल के खानपान की वजह से युवाओं को भी जोड़ों के दर्द की समस्या शुरू हो चुकी है, इसका सबसे बड़ा कारण है हड्डियों को मजबूती नहीं मिलना। आयुर्वेद के अनुसार हड्डियों की मजबूती के लिए अपने आहार में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य सामग्री को शामिल करना चाहिए। आज हम आपको हड्डियों को मजबूत बनाने हेतु आहार में शामिल किए जाने वाली खाद्य सामग्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती देगी।

1.दोस्तो अपनी हड्डी मजबूत करने के लिए रोजाना करीब 30 ग्राम पनीर का सेवन करें।

2.दोस्तो हड्डी को मजबूत बनाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन जरूर करें। दूध में मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं।

3.आयुर्वेद के अनुसार रोजाना 1 कप दही का सेवन करने से हमारे शरीर को विटामिन डी की दैनिक आवश्‍यकता का 20% और कैल्शियम का 30% हिस्‍सा मिलता है, जिससे हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है।

Related News