बेसन की रोटी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। वहीं अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में गेहूं की रोटी को बेसन की रोटी से बदलने की कोशिश करें। वजन घटाने के साथ-साथ चने का आटा खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन की रोटी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है।


बेसन की रोटी खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। बेसन में कार्बोहाइड्रेट, आयरन और फाइबर होता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं अगर आप गेहूं की जगह चने का आटा खाते हैं तो शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है। जिससे वजन नहीं बढ़ता है। यही कारण है कि बेसन की रोटी खाने से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप बाहर की चीजें भी नहीं खाते हैं।

चने का आटा खाने से खून की कमी दूर होती है। क्योंकि चने की रोटी आयरन से भरपूर होती है। जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। बेसन के साथ-साथ रोटी शरीर की थकान और कमजोरी को भी दूर करने में मदद करती है।

चने के आटे की रोटी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। बेसन की रोटी में विटामिन बी, प्रोटीन होता है जो प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आप चने के आटे की रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Related News