गर्भावस्था के दौरान एक महिला को बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योकि इस दौरान उनके शरीर में बहुत से बदलाव आते है। गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाओं को अच्‍छा अच्‍छा खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन डिलीवरी के बाद जब मां का शरीर कमजोर पड़ जाता है तब भी उन्‍हें पौष्‍टिक आहार की जरुरत होती है। तो ऐसा में आज हम आपको कुछ पौष्‍टिक आहार के बारे में बताएँगे।

डिलीवरी के बाद इन चीजों का सेवन जरूर करे।


गोंद के लड्डू : गोंद के लड्डू में प्रोटीन व अन्‍य पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं जो शरीर की कमजोरी को दूर करता है। इसमें खाने वाली गोंद के अलावा मूंग की दाल, आटा और सूखे मेवे मिले हुए होते हैं।


खसखस के लड्डू: प्रसव के बाद शरीर में दर्द और सूजन आ जाती है। मांसपेशियों में कमजारी की वजह से उसे तुरंत एनर्जी देना जरूरी होता है। ऐसे में खसखस के लड्डू का सेवन आपके लिए बहुत जरुरी है।


पंजीरी: पंजीरी एक हेल्‍दी चीज है जो एक नई मां के मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर बनाने और वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करती है। आप इसे यूं ही या फिर लड्डू बना कर खा सकती हैं।

Related News