इस रहस्यमयी दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है, सबकुछ संभव है। कुछ भी ऐसा नहीं हैं, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गर्मियों में 60 दिनों तक रात नहीं होती है, जबकि सर्दी के मौसम में रात होती है। जी हां, यह जगह रूस में मौजूद है। इस शहर का नाम Murmansk है।

इतनी विविधता के बावजूद इस शहर का जीवन-यापन दुनिया के सामान्य शहरों की भांति चलता रहता है। इस शहर को सनलेस सिटी भी कहते हैं। इस शहर की आबादी तीन लाख है। इस शहर वो सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जो दुनिया के अन्य शहरों में उपलब्ध होती है। दुनियाभर के टूरिस्ट इस सनलेस सिटी को देखने आते हैं और यहां रूककर इस जगह के बदलते मिजाज का मजा लेते हैं।

यह सनलेस सिटी रूस के प्रमुख बंदरगाहों में शुमार किया जाता है। सर्दियों में इस शहर का तापमान -34 डिग्री तक चला जाता है। इतने कम तापमान के बावजूद भी लोग ऑफिस और बच्चे स्कूल जाते हैं।
इस शहर में 40 दिन तक सूर्य नहीं उगता है और 60 दिनों तक रात नहीं होती है। जब​ 40 दिनों तक सूर्य नहीं उगता है, तो इसे पोलर नाईट कहा जाता है। पोलर नाईट की अवधि 2 दिसंबर से 11 जनवरी तक होती है।

इसके बाद जब 22 मई 23 जुलाई तक यहां रात नहीं होती है, केवल दिन रहता है तब इसे पोलर डे कहा जाता है। हांलाकि बाहरी लोगों के लिए इस शहर में रूकना सही नहीं होता है। हां, स्थानीय लोग इस शहर के माहौल में पूरी तरह से ढल चुके हैं, इसलिए उन्हें यहां रहने में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

Related News