लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में प्लास्टिक कचरा धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। प्लास्टिक पर नियंत्रण के लिए लगभग सभी सरकारें प्रयासरत है, जो समय-समय पर प्लास्टिक कचरे को कंट्रोल करने में अपना विशेष योगदान देती रहती है। दोस्तों अभी हाल ही में भारत के छत्तीसगढ़ में देश का पहला गारवेज कैफे खोला गया है, जो प्लास्टिक कचरे के बदले लोगों को खाना मुहैया कराता है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ नगर निगम प्लास्टिक कचरे के बदले में गरीब और बेघर लोगों को खाना उपलब्ध करा रहा है। दोस्तो बता दें कि छत्तीसगढ़ में गारवेज कैफे में 1 किलो प्लास्टिक कचरा लाने पर व्यक्ति को पूर्ण भोजन दिया जाता है और 500 ग्राम प्लास्टिक कचरा जमा कराने पर भरपेट ब्रेकफास्ट दिया जाता है। दोस्तों छत्तीसगढ़ सरकार की इस मुहिम की भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में तारीफ की जा रही है।

Related News