इंटरनेट डेस्क। शनिवार के दिन शनि देवता की पूजा की जाती है लेकिन कई लोगों पर या किसी राशि के लोगों पर उनका प्रभाव पड़ता है। कई बार हम सुनते है कि उसकी कुंडली में शनि दोष है, उसे ये काम करना चाहिए या इस तरह से शनि देव की पूजा करनाी चाहिए।

आज हम आपको बताने जा रहे है किस तरह से पूजा करने से शनिदेव आप पर प्रसन्न होगें और आप पर उनकी कृपा बरसेगी।

भगवान शनि देव को न्याय का देव माना जाता है और इनका प्रभाव हर इंसान के जीवन पर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। शनिदेव मनुष्य को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल देते हैं। जिस व्यक्ति पर शनि की कृपा रहती है उसके जीवन में सबकुछ अच्छा ही होता है।

शनिवार को इस तरह करें शनिदेव की पूजा:

शनिवार के दिन आटा और शक्कर में काले तिल मिला लें और उसे चींटियों को खिला दे।

अगर आप पर शनि देव की कृपा नहीं है तो काले घोड़े की नाल या नाव की कील से अंगूठी बनवा ले और इसे अपनी मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय पहन ले। ऐसा करने से शनि देव की कृपा आप पर जरूर होगी।

शनिदेव के प्रकोप से मुक्ती पाने के लिये उनके नामों कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद, पिप्पलाश्रय का का 108 बार जप करें।

शनिदेव को नीले रंग के फूल चढ़ाए। इसके साथ ही शनि मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नम: का रुद्राक्ष की माला के साथ 108 बार जप करें। ऐसा हर शनिवार को ऐसा करने से शनिदेव का प्रकोप आप पर से हट जाएंगा।

शनिवार को सुबह को नहाकर पीपल के पेड़ को जल चढाएं और उसके बाद पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। इसके साथ ही पीपल के पेड़ के पास दिया जलाएं।

Related News