गर्मी में हम ज्यादा लिक्विड चीजे पीना पसंद करते है जैसे लस्सी ,छाछ, लेकिन आप जानते है गर्मी में आम का पना सबसे लोकप्रिय पेय होता है। गर्मी में कच्चे आम से बनने वाला पना कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होता है। चिलचिलाती गर्मियों में आम का पना पीने से शरीर को अंदर से ठंडक बनी रहती है। आम का पना पीने से गर्मी में आपके सरीर को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है।


अगर हर दिन आप सुबह आम पना है तो गर्मी में आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। हम आपके बता दें कच्चे आम में साल्यूबल फाइबर होता है जो पाचन में मदद करता है। इसके अलावा इसमें ईस्टर, एल्डिहाइड जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। ये पाचन तंत्र की बेहतरी के लिए काम करते हैं और कब्ज रोकने का काम करते हैं।

आम का पना शरीर में इंसुलिन के स्तर को सामान्य रखता है। स्किन के लिए भी आम का पना बेहद लाभकारी है। कच्चे आम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों के लिए जरूरी विटामिन है।

Related News