बॉलीवुड के बेस्ट कपल कहे जाने वाले दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमों में शादी कर ली। दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें जब लोगों के सामने आई तो हर किसी ने उनके लुक की काफी तारीफ की। शादी के बाद दोनों ने बेंगलुरू में 21 नवंबर को अपनी रिसेप्शन पार्टी दी जिसमें रणवीर ग्रीन कलर के कुर्ते में नजर आए तो वही दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आई।

रिसेप्शन होने के बाद रणवीर की बहन रीतिका भवनानी ने एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें रणवीर और दीपिका अपनी ड्रेस को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए। इस पार्टी के लिए दीपिका की ड्रेस को मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। कॉकटेल पार्टी के लिए दीपिका ने प्रिंसेस लुक को चुना। जिसमें दीपिका बेहद खूबसूतर नजर आई।

दीपिका के लहंगे का नाम दिल गुलदस्तां रखा गया। दीपिका के लहंगे में कई शेप और कई तरह के फुल बने हुए थे। इस आउटफिट के साथ दीपिका ने अपने सिर पर फुलों का एक टियारा लगाया था। दीपिका के लहंगे को खास और अलग लुक देने के लिए सोने के तारो का इस्तेमाल किया गया है। लहंगे को खूबसूरत बनाने के लिए सोने के धागो से बोरडेक्स सिल्क के साथ हाथों से डाई करके फ्लॉस का उपयोग किया गया है। जो इसे और ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। वहीं दीपिका के इस आउटफिट को सब्यसाची के केसरी बाई के पन्नालाल कलेक्शन से लिया गया है।

Related News