आजकल के समय में सभी लोगों की लाइफस्टाइल बहुत खराब हो चुकी है। ऐसी स्थिति में फिट रहना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। शरीर को एक के बाद एक कई बीमारियां लग रही हैं। शरीर के अंदर कई प्रकार की कमियां भी पैदा हो रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि खराब जीवनशैली की वजह से पुरुषों में फर्टिलाइजेशन प्रोसेस पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसी वजह से अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में सुधार करना आवश्यक है।

आप सभी लोगों ने राजा-महाराजाओं की कहानियां तो सुनी ही होंगी या फिर आपने किताबों या फिर टीवी सीरियल में देखा होगा। पुराने समय में राजा-महाराजा शारीरिक रूप से बहुत मजबूत होते थे और उनकी कई रानियां और पटरानियां भी होती थीं। पुराने जमाने में राजा-महाराजा अपने पूरे राज्य और प्रजा को संभालते थे। इतना ही नहीं बल्कि वह शत्रुओं से भी लड़ाई लड़ते थे।

पुराने जमाने में राजा महाराजाओं के अंदर बहुत ज्यादा शक्ति होती थी और उर्जा भी भरपूर रहती थी परंतु शायद ही आपको पता होगा कि इतनी शक्ति वह कहां से लेकर आते थे। दरअसल, पहले राजा-महाराजा अपना स्टेमिना बढ़ाने और शारीरिक, मानसिक तनाव को कम करने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का प्रयोग करते थे।

आपको बता दें कि पहले आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करके पौरूष शक्ति बढ़ाया जाता था। यह जड़ी-बूटियां ना सिर्फ शारीरिक क्षमता को बढ़ाते थी बल्कि इससे फर्टिलिटी में भी सुधार होता था। यह सभी जड़ी-बूटियां प्राचीन काल से ही राजा-महाराजाओं के द्वारा इस्तेमाल में लाई जाती थी। आप खुद इनका इस्तेमाल करके अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं तो चलिए जानते हैं शारीरिक शक्ति और पौरूष शक्ति के लिए राजा-महाराजा किन बूटियों का इस्तेमाल करते थे।

शिलाजीत


शिलाजीत का इस्तेमाल करके शीघ्र स्खलन की समस्या को दूर किया जा सकता है। शिलाजीत चार रूपों में उपलब्ध है लाल, काले, नीले और पीले। उसमें से काली रूप सबसे ज्यादा प्रभावी होती है। शिलाजीत कभी भी बड़ी मात्रा में ना लें। इसकी धीरे-धीरे खुराक बढ़ाना चाहिए। अगर आप शिलाजीत का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी शारीरिक शक्ति बढ़ेगी और शरीर में उर्जा भी बनी रहेगी और अधिक समय तक आप जवान भी नजर आएंगे।

अश्वगंधा


यौन समस्याओं से छुटकारा पाने का रामबाण इलाज अश्वगंधा बताया गया है। इसका इस्तेमाल करके तनाव के स्तर पर काबू पा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि यह तंत्रिका तंत्र में भी सुधार करने का कार्य करता है। अगर पुरुष इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनके अंदर नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन बढ़ता है और इससे रक्त वाहिकाएं जननांगों तेजी से एक्टिव हो जाती हैं। इसका इस्तेमाल करके शारीरिक थकावट दूर होती है और कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता में भी वृद्धि होती है।

सफेद मूसली


शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए आप सफेद मूसली का पाउडर रोजाना सुबह और शाम मिश्री या फिर दूध के साथ सेवन कीजिए। इससे पौरूष शक्ति बढ़ती है और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। पुराने समय में राजा-महाराजा भी इसी का इस्तेमाल करते थे। इसका इस्तेमाल करके आपके शरीर में हमेशा ऊर्जा बनी रहेगी और खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

Related News