आंखें हर व्यक्ति के शरीर का एक अहम हिस्सा होता है। वहीं दूसरी ओर, इसका स्वस्थ होना भी उतना ही जरूरी है। आज के समय में ज्यादातर लोगों को ये शिकायत है कि उनकी आंखों में हर समय चुभन बनी रहती है। दिन के 8 से 10 घंटे हम कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठकर बिताते हैं। इसका नतीजा ये होता है कि हमारी आंखों को पूरा आराम नहीं मिल पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो ये घरेलु उपाय आपके बहुत काम आने वाला है।

गाजर: गाजर विटामिन, न्यूट्रीएंट्स और फाइबर का बहुत अच्छा स्त्रोत होती हैं। अगर आपके आंख में समस्या है तो आप गाजर का रस पीना बहुत जरुरी है। इस रस में मौजूद न्यूट्रीएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आसानी से एब्जॉर्ब हो जाते हैं, जिससे फायदा तुरंत मिल जाता है। ये आपको आंख को हेल्दी रखने में मदद करेगा।

पालक : अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों को शामिल करें। इसके लिए पालक सबसे अच्छा ऑप्शन है,क्योकि पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है।

अखरोट: अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना न भूलें।

आंवला: आंवला, आंखों के लिए वरदान है. इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद रहेगा।

Related News