गर्भावस्था के दौरान बढ़ा हुआ वजन अक्सर प्रसव के बाद भी जल्दी कम नहीं होता है। नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को खासतौर पर ताकत के लिए घी आदि के लड्डू खिलाए जाते हैं. जिससे वजन को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। जिसके साथ ही सिजेरियन डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को पेट के बाहर निकलने की समस्या होती है। कुल मिलाकर डिलीवरी के बाद वही आंकड़ा मिलना नामुमकिन सा लगता है। कई महिलाएं परेशान भी हो जाती हैं। यदि आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो ऐसा नहीं है। आप डिलीवरी के बाद भी अपने वजन को कंट्रोल कर सकती हैं।

अजवायन का पानी- यदि आप अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो यह पानी कारगर है। एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच अजवायन डालकर उबाल लें। जिसके बाद पानी को छानकर गुनगुना पानी पी लें। आपके गैस बनने की समस्या को भी नियंत्रित करेगा। इस पानी को दिन भर में पी सकते हैं, या कम से कम इसे खाने के बाद दोनों बार पी सकते हैं।

ब्रेस्टफीडिंग से- कई महिलाएं फिगर खराब होने के डर से ज्यादा ब्रेस्ट फीड नहीं कराती हैं। स्तनपान न केवल बच्चे के लिए बल्कि महिला के लिए भी फायदेमंद होता है। स्तनपान कराने से महिलाओं को प्रसवोत्तर वजन कम करने में मदद मिलती है।

जायफल का दूध- जायफल का दूध भी वजन घटाने के लिए उपयोगी माना जाता है। आप एक कप दूध में एक चौथाई चम्मच जायफल का पाउडर डाल कर मिला लें और गुनगुना पी लें. जिसके साथ ही आपको अपने आहार में फाइबर युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।

टहलें - बच्चे के जन्म के बाद कई महीनों तक भारी व्यायाम वर्जित है। विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। हालांकि पैदल चलना आसानी से किया जा सकता है।आपको कम से कम सुबह और रात को खाना खाने के बाद कुछ देर जरूर टहलना चाहिए।

Related News