आज के समय में सिस्टम पर काम करने और मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी कम होती जा रही है। यदि आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

भीगे हुए बादाम का सेवन करें- भीगे हुए बादाम का सेवन आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। जिसके लिए आप रोजाना रात को भीगे हुए 7 से 8 बादाम खा सकते हैं। अगली सुबह बादाम का पेस्ट बना लें और आप इस पेस्ट को पानी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं.

किशमिश और अंजीर का सेवन- कमजोर आंख के लिए आप भीगी हुई किशमिश और अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 अंजीर और 10 से 15 किशमिश रात को पानी में भिगोकर रख सकते हैं, उसके बाद अगली सुबह आप इसका सेवन खाली पेट कर सकते हैं।

बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण- आंखों की रोशनी के लिए ये घरेलू नुस्खे हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद। इसके लिए आपको बादाम, सौंफ और मिश्री की आवश्यकता होगी। फिर इन सभी को पीसकर रात को सोने से पहले एक चम्मच चूर्ण दूध के साथ सेवन करें। ऐसा एक हफ्ते तक करने के बाद असर दिखने लगेगा।

देसी घी- आयुर्वेद में देसी घी का बहुत महत्व है। घी में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह आंखों की रोशनी में सुधार करता है। देसी घी का इस्तेमाल आप आंखों पर कर सकते हैं। जिसके लिए आपको आंखों पर घी लगाकर कुछ मिनट तक मसाज करनी है।

Related News