हर कोई सफ़ेद मोती वाला दांत चाहता है। लेकिन ऐस होना हर किसी के लिए जरुरी नहीं लोग दांतों को सफेद करने के लिए डेंटिस्ट से महंगे इलाज कराने को तैयार रहते हैं। अगर आप सिर्फ अपने दांतों को सफेद करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू टिप्स की मदद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि बिना नुकसान पहुंचाए दांतों को सफेद करने के लिए हम किन घरेलू टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नमक और सरसों का तेल दांतों को बैक्टीरिया से बचाता है और स्वाभाविक रूप से दांतों का पीलापन दूर करता है। इसके लिए आप एक चम्मच नमक के साथ तीन चम्मच सरसों का तेल लें और इसे मिलाएं और इसे दांतों और मसूड़ों पर रगड़ें। इसे आप दो से तीन मिनट तक कर सकते हैं। जल्द ही आपको अंतर दिखाई देगा।

दांतों को सफेद करने का सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा। आप एक प्लेट में आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें ताज़े नींबू के रस की कुछ बूँदें मिलाएँ और एक पेस्ट बनाएँ। अब इसे ब्रश या उंगली की मदद से दांतों पर लगाएं और दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दें। फिर कुल्ला करें। आपको फर्क दिखाई देगा।

Related News