पुदीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं लेकिन आपको शायद पता ना हो कि ये मुहांसे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से भी आपको छुटकारा दिला सकता है। इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानें कैसे बनाएं ये होममेड फेस पैक।

पुदीना और खीरा फेस मास्क – खीरा और पुदीना जब आप फेस पर लगाएंगे तो आपकी स्किन पर ग्लो आ सकता है। आप इस पैक को पुदीने के पत्तों और खीरे के कुछ स्लाइस को पीसकर रेडी कर लें। इसमें शहद मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इस फेस को 15-20 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।

पुदीना और हल्दी का फेस पैक –हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों से आपको छुटकारा दिला सकता है। ब्लैकहेड्स, मुंहासों और त्वचा पर चकत्ते हैं तो पुदीने के पत्तों का एक गुच्छा पानी की कुछ बूंदों के साथ पीस सकते हैं। इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर आपको इसे ठंडे पानी से धो लेना है।

पुदीना, ओट्स और खीरा फेस स्क्रब – पुदीने के पत्तों खीरे के रस, भीगे हुए ओट्स और शहद लेकर इनका फेस पैक बना लें। इस पैक को अपने चेहरे पर करीब 30 मिनट तक लगाएं। ये आपके मुंहासों का भी इलाज करेगा और आपकी त्वचा से अधिक तेल भी हटाने में मदद करेगा।

Related News