हम कई बार ये प्रार्थना करते हैं कि हमें भगवान के दर्शन हो जाएं या भगवान हमारा साथ दें। लेकिन कई ऐसे संकेत हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भगवान आपका साथ दे रहे हैं लेकिन हमें इन संकेतों के बारे में पता नहीं होता है।

सपने में देव दर्शन - अगर आपको बारंबार सपने में मंदिर या किसी देव स्थान के दर्शन हो रहे हैं या फिर सपने में आप आसमान में ही उड़ते रहते हैं। इसी के साथ अगर आप सपने में देवी-देवताओं से वार्तालाप करते हैं तो आप समझ जाइए कि दैवीय शक्तियां आप पर मेहरबान हैं।

पूर्वाभास - अगर इंसान को आने वाली घटनाओं का पहले से ही ज्ञान हो जाता है या पूर्वाभास हो जाता है तो भगवान उनके साथ होते हैं।
पारिवारिक प्रेम - कहा जाता है पत्नी, बेटा, बेटी और सभी परिजन अगर किसी एक व्यक्ति की आज्ञा का पालन कर रहे हैं, वे सभी व्यक्ति से प्यार करते हैं तो दैवीय शक्तियां उस व्यक्ति के साथ होती हैं।


भाग्य से भी तेज - कहा जाता है जीवन में अगर किसी को अचानक से लाभ प्राप्त हो जाता है और उसके काम में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती है तो भी यह समझ लेना चाहिए कि दैवीय शक्तियां साथ हैं।
किसी की आवाज सुनाई देना - रात में गहरी नींद में अगर लगे कि किसी ने मुझे आवाज दी और आप उठ जाते हैं, लेकिन फिर आपको आभास होता है कि यहां तो कोई नहीं है तो समझ लीजिये भगवान आपके साथ है।

Related News