इस दुनिया में हर कोई व्यक्ति सोते हुए सपने अवश्य देखता है। अक्सर लोगों के मुंह से आप लोगों ने सुना होगा कि हम सभी को सपने वही आते हैं, जिसके बारे में हम ज्यादा सोचते हैं। परंतु कभी-कभी कुछ ऐसे सपने नजर आते हैं, जिसके बारे में हमने कभी दूर दूर तक बिल्कुल भी विचार नहीं किया होता।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने देखना व्यक्ति को कुछ संकेत देते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में लोग सपनों का मतलब समझ नहीं पाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे 6 सपनों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत शुभ माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

ये सपने देते हैं शुभ संकेत


1. अगर सपने में सांप काट लेता है तो ये बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा है और आप बहुत ही जल्द मालामाल हो सकते हैं। अगर सांप आपके सिर में काट लेता है तो इसका मतलब है कि आपको अधिक धन की प्राप्ति होने वाली है।

2. अगर आप अपने सपने में देव दर्शन, पितृ दर्शन, भाई-बहन और कुटुंबियों को देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। वहीं अगर आप स्वयं को मरा हुआ देखते हैं, रक्त निकलते देखना, स्वर्ग दर्शन, सांप को मारना, सूर्य या चंद्र ग्रहण देखना, सेना को देखना, वर्षा होते हुए देखना, इस तरह के सपने आपको नजर आते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है।

3. अगर आप अपने सपने में कोई सुंदर महिला या फिर अप्सरा देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि प्रेमी या प्रेमिका का मिलाप हो सकता है। वहीं अगर सपने में दांत टूटना, नाखून काटना जैसी चीजें देखते हैं तो यह संकेत देता है कि बहुत ही जल्द दरिद्रता दूर होने वाली है।

4. अगर आप सपने में खुद को उड़ता हुआ देखते हैं तो इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा अगर आप कबूतर देखते हैं तो इसका अर्थ है कि बहुत ही जल्द कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

5. अगर किसी व्यक्ति को सपने में अपनी खोई हुई वस्तु वापस मिल जाती है तो इसका मतलब होता है कि भविष्य में उसको अपार सुख की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने सपने में खुद को पर्वत पर चढ़ता हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको सफलता मिल सकती है।

6 . अगर कुंवारे लोग अपने सपने में हथियार फर्श पर पड़ा हुआ देखते हैं तो यह शुभ फल की प्राप्ति की तरफ संकेत करता है। इसका अर्थ है कि बहुत ही जल्द आपको मनभावन जीवनसाथी की प्राप्ति होने वाली है।

Related News