पीरियड्स एक प्राकृतिक समस्या है जो हर महीने महिलाओं को होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है कि पीरियड्स लेट हो जाते हैं, जो एक आम समस्या मानी जाती है। पीरियड्स लेट होने के कारण जीवनशैली से लेकर बीमारी तक हो सकते हैं। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं। चक्र 28 दिनों का है और आपको 30 दिनों तक पीरियड्स नहीं हुए हैं, तो इसे देर से माना जाएगा। इसे लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि यह 40 दिनों से अधिक है, यानी अंतिम अवधि के बाद 6 सप्ताह तक तारीख नहीं आती है, तो इसे पीरियड मिस माना जाएगा। आइए अब जानते हैं इसकी वजह।

आइए जानते हैं पीरियड्स लेट होने के कुछ अहम कारण-

वजन बढ़ना- वजन बढ़ना पीरियड्स में देरी का कारण माना जाता है। यदि आपका वजन थोड़ा ज्यादा बढ़ गया है तो आपका मासिक धर्म भी गड़बड़ा सकता है। वजन बढ़ने या हार्मोंस का संतुलन बिगड़ने की वजह से ज्यादातर पीरियड्स मिस हो जाते हैं. यदि आपने ज्यादा डाइटिंग की है तो पीरियड्स के साथ यह समस्या महिलाओं को भी हो जाती है।

अधिक तनाव लेने पर - तनाव लेने से शरीर में और भी कई समस्याएं जन्म लेती हैं। जब आप स्ट्रेस लेते हैं तो यह सिस्टम में स्ट्रेस को बैलेंस करने वाले हॉर्मोन को बढ़ाता है। इससे महिलाओं के प्रजनन हार्मोन भी गड़बड़ा जाते हैं।

पीसीओएस होने पर - यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम है जिसे पीरियड्स में देरी या जल्दी होने का सामान्य कारण माना जाता है। आज के समय में महिलाओं में यह समस्या तेजी से फैल रही है। आप सभी को बता दें कि ये समस्या आजकल आम हो गई है और इस वजह से आपको फ्लो कम या ज्यादा हो सकता है. इस तरह आप डॉक्टर से मिले।

जब पेट में गांठ हो - कई बार आप बिना किसी कारण के एक महीने में अचानक से पीरियड्स स्किप कर देते हैं तो ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह लें। कई बार पेट में किसी भी तरह की गांठ होने पर भी पीरियड्स मिस होने की समस्या हो जाती है और इस समस्या में भी आप डॉक्टर से मिले।

Related News