वास्तु शास्त्र प्राचीन विज्ञान है और इसका उपयोग करके हम घर में सकारात्मकता, सौभाग्य और खुशियां ला सकते हैं। इस से घर से नकरात्ममकता हटा सकते हैं और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु दोष को दूर करने के लिए आपको अपने घर में किन पौधों को लगाना चाहिए।

तुलसी

तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है। इस पौधे की नियमित रूप से पूजा करने से उस घर में समृद्धि आती है। एक महत्वपूर्ण बात यह याद रखना है कि, यदि आपके घर में कोई वास्तु दोष है, तो यह पवित्र पौधा कभी भी अपने प्राकृतिक रूप में नहीं उगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के उत्तर, उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में रखें।


बांस का पेड़
आम तौर पर, बांस का पौधा घर में लगाने से घर के लोगों को बुरी शक्तियों और दुर्भाग्य से सुरक्षा मिलती है। इसे घर या ऑफिस दोनों जगह पर रखा जा सकता है। इसलिए इसे घर में जरूर लगाएं।

मनी प्लांट


मनी प्लांट के लिए वास्तु शास्त्र की सलाह यह है कि इन्हे घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में लगाना चाहिए। यह समृद्धि को आकर्षित करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है।

Related News