र्मी के मौसम में पसीना आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। बता दे की, गर्मी ही नहीं हर मौसम में अगर आप ज्यादा एक्टिविटी करते हैं तो पसीना आने लगता है और इस वजह से शरीर से बदबू आने की संभावना भी बहुत ज्यादा होती है। अगर आपके शरीर से भी दुर्गंध आती है तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से शरीर के पसीने की बदबू को कम कर सकते हैं।

एक्सरसाइज के बाद नहाएं- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, शरीर की दुर्गंध को कम करने के लिए नहाना बेहद जरूरी है। खासकर एक्सरसाइज के बाद नहाएं। शरीर में बैक्टीरिया की समस्या होने की संभावना रहती है। वहीं पसीने की गंध भी काफी तेज होती है। एक्सरसाइज के बाद आपको जरूर नहाना चाहिए क्योंकि नहाने के बाद आप फ्रेश फील करते हैं और इससे शरीर की गंदगी और बदबू भी कम होती है।

कपड़े बदलें - शारीरिक गतिविधि या व्यायाम के बाद आपके शरीर से बहुत पसीना आता है, तो आपको इस दौरान कपड़े अवश्य बदलने चाहिए। क्योंकि कपड़े बदलने से शरीर की दुर्गंध कम हो सकती है।

स्वस्थ खाएं - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, कुछ खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से भी शरीर से पसीने की बदबू आने लगती है। इन खाद्य पदार्थों में मिर्च, मसाले, शराब, वसा जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसे में अगर आप पसीने की गंध को कम करना चाहते हैं तो ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें।

Related News