समुद्रशास्त्र में इंसान के अंगों को देखकर उसके स्वभाव, गुण और उसके भविष्य के बारे में बातें लिखी गई हैं। इस स्टोरी में हम आपको पुरूषों के उन पांच अंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अमीर बनने के संकेत देते हैं।
समुद्रशास्त्र के मुताबिक, किसी भी पुरूष के इन अंगों को देखकर आप आसानी से जान सकते हैं, वो कितना भाग्यशाली होगा।

— जिन पुरूषों के कंधे मज़बूत और चौड़े होते हैं वह काफी धनी बन सकते हैं। ऐसा होना शुभ माना जाता है। ऐसे पुरूष बहुत लकी होते हैं।
— अगर किसी पुरूष की गर्दन छोटी और सामान्य हो तो वह अपने जीवन में कामयाबी हासिल करता है।

— कहा जाता है कि यदि किसी पुरुष के पैर के अगूंठे के पास वाली उंगली अंगूठे से बड़ी हो तो उसे स्त्री सुख मिलता है। पत्नी इन्हें बहुत प्यार करती है तथा ख्याल रखती है।
— ऐसा माना जाता है यदि किसी पुरुष के पैर कोमल और लाल रंग के हों तो वे हर प्रकार की सुख-सुविधाएं भोगते हैं। ऐसे पुरूषों के पास कभी धन की कमी नहीं होती है।


— यह भी कहा जाता है जिन पुरूषों की हथेली का बीच का हिस्सा उभरा हुआ होता है उन्हें अपने जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। वह सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं।

Related News