लाइफस्टाइल डेस्क। भारतीय लोग मानसून और गर्मियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश घूमने जाते हैं। हम आपको बता दें कि हिमाचल बेहद खूबसूरत जगह है जहां पर अलग-अलग तरह की चीजों का आप आसानी से लुफ्त उठा सकते हैं। हिमाचल खूबसूरत पहाड़ियों, ठंडी हवाओ के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। हम आपको बता दे की हिमाचल में कई खूबसूरत नेशनल पार्क भी है। अगर आप इस बार हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे तो हिमाचल प्रदेश में स्थित नेशनल पार्क का एक बार दोहरा जरूर करें। जानकारी के लिए हम आपको बता दे की आप हिमाचल प्रदेश में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, पिन वैली नेशनल पार्क, इन्देर्किल्ला नेशनल पार्क, सिंबलबारा नेशनल पार्क और खीरगंगा नेशनल पार्क है, जहां पर आप अलग-अलग तरह के जानवरों के साथ-साथ पक्षियों और मनमोहक पहाड़िया भी देख सकते हैं।

Related News