पपीता खाना अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पपीते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यदि आप कच्चे पपीते का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। अब आज हम आपको कच्चा पपीता खाने के नुकसान बताते हैं।

कच्चे पपीते के दुष्परिणाम-

गर्भावस्था में समस्या- गर्भवती महिलाओं को कच्चा पपीता नहीं खाने की सलाह दी जाती है। कच्चे पपीते में पपैन नाम का पदार्थ होता है जो एक प्रोटियोलिटिक एंजाइम होता है। यह गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकता है जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

पाचन की समस्या- कच्चा पपीता अगर सही मात्रा में खाया जाए तो यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है, यदि आप इसे ज्यादा खाते हैं तो इसमें मौजूद पपैन तत्व पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है.

उल्टी की समस्या- कच्चा पपीता खाने से कभी-कभी पतलापन और उल्टी हो सकती है। कच्चे पपीते में लेटेक्स होता है, जिसमें पपैन नामक एंजाइम होता है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से अन्नप्रणाली को नुकसान हो सकता है और मतली और उल्टी हो सकती है।

अस्थमा की समस्या- ज्यादा मात्रा में कच्चा पपीता खाने से घरघराहट जैसी समस्या हो सकती है। कच्चा पपीता ज्यादा मात्रा में खाने से अस्थमा के मरीजों को नुकसान हो सकता है।

एलर्जी की समस्या- कच्चे पपीते में मौजूद पपेन कई बार एलर्जी की समस्या पैदा कर सकता है। यदि आप कच्चा पपीता ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो आपको पेट फूलना, सिर दर्द, रैशेज, चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Related News