फल खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही अच्छा होता है। कुछ लोग खाने के साथ फल खाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग खाने से ठीक पहले और कुछ लोग बाद में फल खाते हैं। कई लोग फ्रूटचाट खाते हैं और उसके बाद खाना खा लेते हैं लेकिन ये सभी गलत तरीके हैं।

दरअसल फल खुद में कम्प्लीट फूड माना जाता है। इसलिए आपको फल का सेवन अकेले ही करना चाहिए। फल खाने के 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद तक कभी भी कुछ भी नहीं खाना चाहिए। इतना ही नहीं आपको पानी भी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से फल खुद थोड़ी देर में डायजेस्ट हो जाता है।

फलों में 80 से 90 फीसदी पानी होता है। इस कारण शरीर को पानी की भी जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा फलों में यीस्ट होता है, जो पेट में एसिड बनाता है। पानी पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इस से पाचन संबंधी समस्याएं भी होती है। इसलिए आपको उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।

फल को खाने के साथ खाने से पेट में गैस, एसिडिटी, बदहजमी, भारीपन की समस्या हो जाती है। इसलिए आपको इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Related News