हमारे समाज में ये आपको अक्सर सुनने को मिलेगा कि जब बेटी की शादी होती है तो वो अपने साथ दूसरे घर के लिए सौभाग्य लेकर जाती है। हर स्त्री अपने ससुराल वालों और माता पिता के लिए लकी होती है लेकिन समुद्रशास्त्र में कुछ ऐसे निशानों के बारे में भी बताया गया है जो बेहद लकी होते है। ऐसी महिलाऐं अपने पति के साथ साथ पूरे परिवार के लिए लकी होती है।

पैरों के तलवे :- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी महिला के पैरों के तलवे के नीचे त्रिकोण का निशान हो, ऐसी महिलाएं बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं।

नाभि :- किसी महिला के नाभि के आसपास या ठीक नीचे मस्सा या तिल होता है तो वो महिला अपने ससुराल के लिए भी बेहद ही लकी होती है और उसके घर में आने के साथ घर में हमेशा सम्पन्नता रहती है।

पैर का अंगूठा :- जिस महिला के पैर का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा वाला होता है वो बहुत ही सौभाग्यशाली होती है।

माथे पर तिल :- जिस महिला के माथे के बीचोबीच तिल होता है उसका विवाह अत्याधिक धनी और सम्पन्न व्यक्ति से होता है।

तलवों पर शंख :- महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो ऐसी स्त्री बेहद किस्मत वाली होती है। उसके पति को कोई बड़ा पद मिलता है।

गुलाबी पांव :- ऐसी महिलाएं जिनके पैर बहुत सॉफ्ट, रंग में गुलाबी होते हैं, अपने पति या प्रेमी को बेहद खुश रखती हैं।

Related News