हस्तरेखा का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है, कहते है हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर बने कई तरह के निशान और लकीरें व्यक्ति के जीवन में धन लाभ, मान-सम्मान और भाग्यशाली होने की तरफ इशारा करते हैं। हथेली पर रेखाओं के अतिरिक्त कई तरह के निशान व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई जानकारियां देते हैं।

हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र में जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा का विशेष महत्व होता है। हथेली पर जीवन रेखा गोलाई में हो और त्रिकोण का निशान भी साथ में बन रहा हो तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को अचानक धन लाभ होता है।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा एकदम गोलाई की आकृति में हो। व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटकर अलग दिशा में जाती हो और हथेली में त्रिकोण का निशान बना हो तो व्यक्ति के जीवन में धन लाभ का योग बनता है।

Related News