घर को हमेशा वास्तु के हिसाब से बनाना चाहिए ताकि घर में हमेशा सुख-शांति रहें। लेकिन कभी कभी घरों में कोई वास्तु दोष रह जाता है। ऐसे में घर को दोबारा तो नहीं बनाया जा सकता लेकिन उसके लिए उपाय ज़रूर किए जा सकते हैं। जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर में अक्सर कलह या आर्थिक तंगी होने लगती है। अगर आप भी घर के वास्तु दोष की वजह से परेशान हैं तो हम आपको उपाय बताए जा रहे हैं।

घर के वास्तु दोष को दूर करने और परिवार में सुख-स्मृद्धि लाने के लिए अपने घर में फेंगशुई कछुए का प्रयोग करें। इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

फेंगशुई कछुआ क्या होता है ?

ये कछुआ घर और व्यापार में धन की कमी को दूर करता है। फेंगशुई कछुए में एक विलक्षण शक्ति होता है। फेंगशुई कछुए के मुंह में एक सिक्का होता है। माना जाता है कि ये पॉजिटिवीटी से भरपूर होता है। इसकी सकारात्मक ऊर्जाओं की वजह से घर में पॉजीटिव माहौल बना रहता है। कछुए को आप घर,कार्यालय, फैक्ट्री, दुकान या व्यापार स्थल कहीं भी रख सकते हैं जिस से वहां का वास्तु दोष दूर हो जाएगा। घर में पैसों की बरसात होती है।

कछुआ मकान के वास्तु दोष को दूर करता है-
मकान के दक्षिण मुखी या पश्चिम मुखी केंद्र में एक कछुआ रखने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। घर के मध्य में नौ कछुआ रखने से नौ ग्रहों के बराबर ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह कुंडली के सारे ग्रहों को भी शुभ बनाता है।

पढ़ाई और नौकरी में लाभ देता है कछुआ-
ऑफिस के काम में मन नहीं लगता। इसके अलावा आप काम तो करते हैं लेकिन आपको प्रमोशन नहीं मिल रहा है। तो ऐसे में अपने ऑफिस के टेबल पर कछुआ रख दें। लाभ ज़रूर मिलेगा।

ऐसे बच्चे जिनका मन स्टडी में नहीं लगता है या मेहनत तो करते हैं लेकिन अच्छे अंक नहीं आते। तो माता-पिता अपने बच्चों की स्टडी टेबल पर कछुआ रख दें।इससे काम या पढ़ाई में मन भी लगने लगेगा और उसका लाभ भी मिलेगा।

Related News