बच्चे घर में हों तो उनमें मन स्थिर रहता है। बच्चों को कई बार भूख न लगना, पेट खराब होना या पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत होती है। यदि आपका बच्चा भी ऐसी शिकायत करता है, तो आपको इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है, क्योंकि पेट में दर्द, चिड़चिड़ापन और बच्चे की शारीरिक कमजोरी पेट के कीड़े के कारण हो सकती है।

बता दे की, आजकल बच्चों में जंक फूड और पैकेज्ड ड्रिंक्स का बढ़ता क्रेज न सिर्फ मोटापा बढ़ा रहा है, बल्कि इसका ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या भी पैदा कर सकता है. इसका असर बच्चे के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के विकास पर दिखने लगता है। पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं, मगर इसके अलावा भी कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं। हम आज आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।

यदि बच्चों के पेट में कीड़े हैं, तो आप तुलसी के पत्तों से उनका इलाज कर सकते हैं। तुलसी के पत्ते या तुलसी के अर्क से पेट के कीड़े मर जाते हैं। यदि पेट में कीड़े हों तो बच्चों को तुलसी के पत्तों का रस पिलाएं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यदि बच्चों के पेट में कीड़े हों तो एक चम्मच अजवायन को पानी के साथ निगल लें। ध्यान रहे इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करना है।

यदि बच्चों के पेट में कीड़े हो गए हैं तो उन्हें नारियल के तेल में बनी चीजें खाने को दें। नारियल का तेल पेट के कीड़ों को भी खत्म करता है।

पेट में कीड़े हों तो बच्चों को सुबह खाली पेट चार से पांच कच्ची लहसुन की कलियां खिलाएं।

Related News