दुनिया में हर इंसान की शारीरिक बनावट अलग अलग होती है और हर व्यक्ति में दूसरे व्यक्ति से कोई शारीरिक भिन्नता होती है। शरीर के अंगों की बनावट और अन्य चिन्हों के आधार पर ही किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। क्योकिं शरीर पर बनी कोई लकीर, तिल या निशान का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है।

शरीर के अंगों में बने किसी ना किसी रेखा को देखकर बहुत कुछ ज्ञात किया जा सकता है। लेकिन आज हम व्यक्ति के हाथों की लकीरों के बारे में नहीं बल्कि उनके नाखूनों के विषय में बताने जा रहे हैं।

व्यक्ति के नाखूनों से उसकी सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ ही नाखून बहुत कुछ कहते हैं। जिस व्यक्ति के अंगूठे के नाखून पर आधा चांद का निशान बनाता हैं, तो इसका मतलब होता है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान और बलशाली है।

अंगूठे पर बना आधे चाँद का निशान ये इशारा भी देता है कि मनुष्य को कभी जीवन में कोई आर्थिक संकट नहीं झेलना पड़ेगा। वहीं ऐसा निशान वालों को पैसों की कोई कमी नहीं होती है।

Related News