शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के कारण जानी जाती है। आज भी वे एकदम फिट और आकर्षक नजर आती है। फिटनेस के अलावा वे अपने स्टाइल के वजह से भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। कोई अन्य अभिनेत्री इतनी स्टाइल्स में साड़ी नहीं पहन सकती है जितनी स्टाइल्स में शिल्पा ने अब तक साड़ी पहनी है। शिल्पा साड़ी लुक के साथ अलग अलग एक्सपेरीमेंट करती नजर आती है। उनका यह लुक सभी को बेहद पसंद भी आता है। शिल्पा इस बात को अच्छे से जानती है कि ट्रेडिशनल ऑउटफिट में भी मॉडर्न किस तरह नजर आना है।

आज हम शिल्पा के 7 ऐसे साड़ी लुक के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे बेस्ट हैं।

रफ्फल साड़ी के साथ वेस्ट बेल्ट

हाल ही में शिल्पा ने रफ्फल ब्राइट पिंक साड़ी पहनी जिसके वेस्ट पर एक मैचिंग बेल्ट को कैरी करती दिखी। उनका यह लुक बड़ा ही आकर्षक और अलग था। इसमें वे शानदार और अलग नजर आ रही थी। यदि आप सिंपल साड़ी कैरी नहीं करना चाहती हैं तो शिल्पा की तरह एक्सपेरीमेंट करें।

साड़ी विद क्रॉप टॉप:- एक मॉडर्न टच के लिए आप साड़ी के साथ क्रॉप टॉप ट्राई कर सकती हैं। ये आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगी। फंक्शन में यदि आप इस तरह की साड़ी पहनेंगी तो किसी की भी नजर आपसे हट नहीं पाएगी।

साड़ी विद वन शोल्डर ब्लाउज:- एक ब्लाउज आपकी बोरिंग साड़ी को भी काफी अलग लुक दे सकता है। अपनी साड़ी के साथ वन शोल्डर ब्लाउज ट्राई करें इस से आप एकदम स्टाइलिश नजर आएँगी। साड़ी में ब्लाउज की अहम भूमिका होती है।

सिंपल साड़ी विद ऑफ शोल्डर ब्लाउज:- ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ एक क्यूट सिंपल साड़ी पहन कर आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ आप कोई चोकर या नेकलेस जरूर कैरी करें।

लेयर्ड ट्रांसपेरेंट साड़ी:- आप शिल्पा की तरह इस तरह की लेयर्स ट्रांसपेरेंट साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। यह लुक बड़ा ही एलिगेंट और क्लासी है।

कोटी या जैकेट स्टाइल ब्लाउज एंड साड़ी:- इस तरह के साड़ी से आप एकदम अलग लुक पा सकती हैं। आप किसी स्टाइल डीवा से कम नहीं नजर आएँगी।

जरी वर्क साड़ी:- जरी वर्क साड़ी फंक्शन में पहनने के हिसाब से एकदम सही है। इस तरह के साड़ी को आप किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

Related News