भारत में लोग कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे है। ऐसे में लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर धरती पर ऑक्सीजन दोगुनी हो जाए तो क्या होगा? आज हम आपको इसी का जवाब बताने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले आपको कुछ दूसरी बातों के बारे में जान लेना जरुरी है।

कितनी है ऑक्सीजन?

साइंस की एक इंटरनेशनल वेबसाइट insh.world के मुताबिक हमारे वातावरण में करीब 20.3% ऑक्सीजन है, जबकि नाइट्रोजन की मात्रा 78% है। एक व्यक्ति एक दिन में करीब 23000 बार सांस लेता है। शरीर में 90 प्रतिशत एनर्जी ऑक्सीजन से आती है, जबकि बाकी एनर्जी खाने और पानी के जरिए मिलती है।


ऑक्सीजन दोगुनी हो जाए तो?

1. ऑक्सीजन के दोगुने होने से छोटे-मोटे कीड़े मकोड़े, कोकरोच आदि आकार में बहुत बड़े हो जाएंगे। जी हाँ ये सच है। उस समय एक चींटी का आकार एक कबूतर के बराबर भी हो सकता है। साइंस के मुताबिक, 30 करोड़ साल पहले जब धरती के वातावरण में करीब 30 प्रतिशत ऑक्सीजन थी तब कीड़े-मकोड़ों बाद साइज के थे।

2. कोई भी व्यक्ति अपने आप में ज्यादा एनर्जी महसूस करेगा। कई बीमारियां कम हो जाएगी और इसके साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाएगा। वहीं कुछ ऐसी लॉन्ग टर्म बीमारियां भी इसके साथ आएंगी, जो इंसानी जीवन पर प्रभाव डाल सकती है। इसके साथ ऑक्सीजन टॉक्सिसिटी का खतरा भी बढ़ सकता है।

3. जंगल की आग और विनाशकारी हो जाएगी ,अधिक ऑक्सीजन होने से जंगल में आग की घटनाएं काफी अधिक बढ़ जाएगी।

4. माउंट एवरेस्ट पर जाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप चाहें जितनी भी ऊंचाई पर जाए आपको आसानी से ऑक्सीजन मिल जाएगी।

5. ऑक्सीजन संतुलन बनाने का भी काम करती है इसलिए अगर धरती पर ऑक्सीजन की मात्रा अधिक हो जाएगी तो संतुलन बिगड़ने का डर भी रहेगा।

Related News