ऑक्सीजन के बिना हम जीवित नहीं रह सकते हैं। हम सांस लेते समय ऑक्सीजन अंदर खींचते हैं और सांस छोड़ते समय कार्बनडाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। लेकिन कल्पना कीजिए कि इस दुनिया से अगर 5 सेकंड के लिए ऑक्सीजन गायब हो जाए तो क्या होगा?

अगर ऑक्सीजन कुछ सेकंड के लिए भी गायब हो जाए तो दिन में भी अँधेरा छा जाएगा। इसके बिना बिजली से चलने वाहनों को छोड़कर बाकी सभी चलना बंद कर देंगे। जो विमान आसमान में उड़ रहे हैं वो भी धरती पर गिर जाएंगे।

धरती एकदम ठंडी हो जाएगी। बेहद खूबसूरत और नीले रंग आसमान काला दिखाई देने लगेगा। एक तरह से धरती का पूरा रूप ही बदल जाएगा। ऑक्सीजन नहीं होगा तो धरती का सारा पानी भाप बन कर ऊपर उड़ जाएगा। जिससे पानी से भरी झीलें और नदियां खाली गड्ढ़े जैसी दिखने लगेंगी।

इसके अलावा धातुओं के टुकड़े आपस में जुड़ जाएंगे। सुनने में ये काफी अजीब लगता है, लेकिन ऑक्सीजन के ना होने पर ऐसा हो सकता है। जीवित कोशिकाएं फूलने के बाद फट जाएंगी।

आपको हैरानी होगी लेकिन अगर 5 सेकंड भी ऑक्सीजन ना रहे तो कानों के पर्दे तक फट सकते हैं। ये इसलिए होगा क्योंकि 21 फीसदी ऑक्सीजन के अचानक गायब होने से हवा का दबाव काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

Related News