महादेव को त्रिदेवों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं और इनकी पूजा पूरी सृष्टि करती हैं। यदि आप भगवान शिव को खुश रखते हैं तो आपको मनचाहा वरदान देंगे लेकिन यदि वे रूठ जाएं तो धरती पर प्रलय भी आ सकती है। इसलिए हर इंसान को कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे महादेव नाराज हो। शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हे अनुकूल नहीं माना जाता है और यदि कोई ऐसी गलती करता है तो भगवान शिव उन्हें कभी माफ़ नहीं करते हैं।

(1) जो भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के धन पर बुरी नजर रखता हैं और उसे पाने के लिए मन ही मन कामना करता है। ऐसे व्यक्ति महादेव के लिए अक्षम्य और अपराधिक होता हैं।

(2) जो इंसान अच्छी बातें भूलकर बुरी राह पर चलता हैं वो पापी होता है और ऐसे मनुष्य को भगवान शिव कभी माफ़ नहीं करते हैं।

(3) कभी भी किसी स्त्री पर बुरी नजर नहीं रखना चाहिए। यदि कोई किसी की स्त्री पर बुरी नजर रखता है तो वह संसार में सुख नहीं भोग पाता है और भगवान भी उस से रुष्ट हो जाते हैं।

(4) माता-पिता का स्थान भगवान के तुल्य समझा जाता हैं और यदि आप अपने माता-पिता को कष्ट पहुंचाते हैं तो उन्हें पाप का भागीदार माना जाता है। भगवान शिव ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते हैं।

(5) यदि आप कभी भी किसी निर्दोष व्यक्ति या कमजोर व्यक्ति को सताते हैं तो आप पाप के भागी होंगे। ऐसे कार्यों से महादेव नाराज होते हैं और ऐसे व्यक्तियों को महादेव कभी भी माफ नहीं करते हैं।

(6) दूसरों का अपमान करने वालों को भी महादेव कभी माफ़ नहीं करते हैं।

Related News