अपने चेहरे की सुन्दरता के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। इसके लिए तो वह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने से भी नहीं चूकते हैं। लेकिन आप अपने चेहरे की सुंदरता को निखारने और डार्क स्पॉट्स को दूर करने के लिए कुछ होम रेमेडीज को भी अपना सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप डार्क स्पॉट की समस्या से निजात पा सकते हैं। गर्दन, चेहरे और हाथों बने धब्बे आपकी सुन्दरता को बिगाडऩे का काम करते हैं। शरीर पर कई कारणों से काले निशान पड़ जाते हैं।

नींबू का रस डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में बहुत ही उपयोगी होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी उसके लिए बहुत ही उपयोगी है। डार्क स्पॉट्स पर नींबू का रस लगाकर उसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसे बाद इसे पानी की सहायता से धो लें।

नियमित रूप से ऐसा करने से आपको इसका फायदा नजर आने लगेगा। नींबू हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।

Related News