अधिकतर लोग आंखों को सुंदर दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल करते है। बच्चों को भी काजल लगाया जाता है लेकिन मार्किट से मिलने वाले काजल में कैमिकल होने से बच्चे की आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। मगर आप काजल को बादाम से घर पर आसानी से बना सकते हैं. जिसके लिए हम आपको इसकी विधि बतानेजा रहे हैं.

काजल के लिए सामग्री:

बादाम- 2, घी, दीपक, फोर्क, बाती, और चम्मच
वहीं अगर आप ज्यादा मात्रा में काजल बनाना चाहते है तो आप बादाम ज्यादा ले सकते है.
काजल बनाने की विधि इस प्रकार है:

1. सबसे पहले दीपक में बाती डालकर उसे जला ले।
2. उसके बाद फोर्क में बादाम लगा कर उसे जलते हुए दीये के ऊपर रख दे।
3. बादाम को चम्मच की मदद से कवर करे।
4. दीये की आंच से बादाम को अच्छे से जला लिजिए।
5. बादाम के जलने से चम्मच पर काजल बनना शुरू होगा।
6. इसी तरह दूसरे बादाम से भी काजल बनाए।
7. फिर चम्मच पर लगे काजल को साफ करके कंटेनर में भर लें।
8. इसमें थोड़ा सा घी डालकर मिक्स कर ले।
9. आपका काजल बन कर तैयार हो जाएगा।
10. इसे आप डेली बच्चे को और खुद भी लगा सकते हैं।

इस काजल के फायदे

1. बादाम से तैयार काजल को लगाने से पलकों की ग्रोथ बढ़ने में मदद होती है.
2. विटामिन ए, ई, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर बादाम आंखों की रोशनी बढ़ाता है.
3. जिन लोगों को आंखों में जलन, खुजली की समस्या होती है, उन्हें इसका जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होकर ठंडक का अहसास होया है.

Related News