अगर आपने अभी तक आधार कार्ड से पेन कार्ड को लिंक नहीं किया है तो वो सबसे पहले कर ले। क्योंकि अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। आज हम आपको बताते है कि घर बैठे पेन को आधार से कैसे लिंक किया जा सकता है। इनकम टैक्स फॉर्म के साथ आधार नंबर जोड़ने का विकल्प पिछले कुछ सालों से मौज़ूद रहा है। लेकिन सरकार ने इस साल PAN Card के साथ Aadhaar को लिंक करना अनिवार्य करने का फैसला किया।

आपको (https://incometaxindiaefiling.gov.in/) पर जाना होगा और इन निर्देशों का पालन करना होगा। आगे आपको क्या करना है सबसे पहले आपको इस साइट पर जाना है और रजिस्टर हेयर पर क्लिक करना है।उसके बाद पैन की पूरी जानकारी देकर ओटीपी से वैरिफाई करने के बाद पासवर्ड बनाकर आपको लॉगिन करना है। अगर आपने पहले इस पर रजिस्टर किया हुआ तो आपको सिर्फ लॉगिन करना है। इसके बाद आपके सामने एक विंडो आएगी जिसमें आपसे आधार नंबर को लिंक करने का ऑप्सन दिखाई देगा।

जिसके बाद आधार नंबर फिल करने पर एक कैपचा कोड होगा। सब होने के बाद आप आपको लिंक नाउ पर क्लिक करना है।अगर आपको पॉपअप विंडो नहीं दिखा तो घबराने की बात नहीं। आप अब भी आसानी से दोनों नंबर को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए टॉप मेन्यू में नज़र आ रहे प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद लिंक आधार वाले ऑप्सन कर क्लिक करना है। उसके बाद सबह फिल होने पर आपके सामने सेव का ऑप्सन आएगा उस पर क्लिक होते ही आपका आधार पैन से लिंक हो जाएगा।

Related News