मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीरआदमियों की लिस्ट में शुमार हैं। मुकेश अंबानी हर एक सेकंड में ही लाखों करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। मुकेश अंबानी की प्रॉपर्टी भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।

वे अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं और उनके घर का नाम एंटीलिया है। जिसकी कीमत लगभग 6000 करोड रुपए है। इसमें सभी तरह की सुख सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी के पास करोड़ों रुपए की गाड़ियां मौजूद है। देश के सबसे बड़े उद्योगपति होने के साथ-साथ मुकेश अंबानी काफी ज्यादा आलीशान जीवन जीना पसंद करते हैं।


आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुकेश अंबानी 1 घंटे में कितने रुपए की कमाई करते हैं और उनके पास कितने करोड़ की संपत्ति है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो 1 घंटे में लगभग 10 करोड रुपए कमा लेते हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कमाई 25-30 करोड़ रुपए प्रति घंटा भी बताई गई है।

इस हिसाब से वे एक दिन में ही 240 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं। दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम टॉप 10 में सम्मिलित है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री कंपनी में 42 परसेंट की हिस्सेदारी है।

Related News