कपल्स के लिए शारीरिक संबंध बनाना खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए बहुत जरूरी होता है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि अनियमित जीवनशैली और कामों की अधिकता के चलते लोग के पास संभोग के लिए समय ही नहीं बचता है। अगर आप के साथ भी ऐसा हो रहा है तो सचेत हो जाएं। क्योंकि संभोग से ना केवल जिंदगी खुशहाल बनी रहती है, बल्कि स्वस्थ भी चुस्त दुरूस्त बना रहता है।

कई लोगों के मन में यह सवाल अक्सर घूमता रहता है कि सप्ताह में कम से कम कितनी बार शारीरिक संबंध बनाने चाहिए और कितने देर तक संभोग करना चाहिए। इस स्टोरी में हम आपको उसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, 5 मिनट से लेकर 15 मिनट तक का समय संबंध बनाने के लिए पर्याप्त होता है।

इतने वक्त में कपल्स को संतुष्टि मिल जाती है। वहीं कई लोगों का मानना है कि ज्यादा देर तक संबंध बनाने से पार्टनर खुश होते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

ज्यादा देर तक संबंध बनाने के लिए एलोपैथ का सहारा लेना शरीर के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होता है। इसलिए शारीरिक संबंध की समय सीमा बढ़ाने के लिए कभी एलोपैथ का सहारा नहीं लेना चाहिए।
एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, सप्ताह में कम से कम 2 या 3 बार शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहता है।

Related News