कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार ने देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था। इसके बाद काफी समय से ये खबरें आ रही थी कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन अब कैबिनेट सचिव ने खुद ने इस बात का खुलासा किया है कि फ़िलहाल लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है।

आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि क्या 21 दिनों के लॉकडाउन से कोरोना खत्म हो जाएगा या आगे भी लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत है? दरअसल ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के दो शोधकर्ता ने ये बात कही है कि अगर इस से उबरना है तो भारत में समय समय की छूट के बाद निरंतर दो महीने का लॉकडाउन लगाना जरूरी है जिस से कोविड-19 से उबरा जा सकता है।

उन्होंने ये भी कहा कि भारत में 21 दिन का जोलॉकडाउन लगाया है, उसके प्रभावी होने की संभावना नहीं है और 'इसके अंत में कोविड-19 का फिर से उभार होगा।'

इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग को भी अच्छे से पालन करना होगा लेकिन भारत में समय समय पर लोग इसे तोड़ते नजर आते हैं। हाल ही में दिल्ली से हजारों की संख्या में मजदूरों का पलायन इसमें शामिल है।

Related News