चूहे घर में रहते हैं तो घर में गंदगी और कई बीमारियां तो फैल ही सकती है लेकिन वास्तु के हिसाब से भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए आज हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप चूहों को घर से भगा सकते हैं।

पिपरमिंट
चूहों को पिपरमेंट की गंध पसंद नहीं होती। इसके लिए आप पेपमिंट आयल ले कर उसे कॉटन में डुबो कर रख दें। चूहे घर से भाग जाएंगे।

बाल
चूहों को आप इंसानों के बाल के माध्यम से भी भगा सकते हैं। जानकर भले ही आपको आश्चर्य होगा पर चूहों को भगाने का यह सबसे सही तरीका है क्योंकि इंसानों के बाल से चूहे दूर भागते हैं। इन्हे निगलने से इनकी मौत नजदीक आ जाती है।

काली मिर्च
मिर्ची छिड़कना जानवरों से पौधों को दूर रखने का एक पुराना तरीका है। एंट्रीवे और अन्य कोनों के साथ काली मिर्च फैलाएं इस से चूहे आपके घर से दूर ही रहेंगे।

पुदीने की पत्ती
चूहों को भगाने के लिए पुदीने की पत्ती या फूल को लेकर कूट लें और इसे चूहे के बिल के पास या आने वाली जगहों के पास रख दें। इसकी गंध को पाकर चूहे तुरंत ही भाग जायेगें।

POP और कॉफ़ी
आपको बस इतना करना है कि कोको या चॉकलेट पाउडर के साथ ड्राई पीओपी को मिलाएं और इसे उस क्षेत्र में फैलाएं जहाँ चूहे आते। एक बार जब वे मिश्रण खा लेते हैं, तो वे पानी पीने के लिए बाहर निकलेंगे और मर जाएंगे।

Related News