गर्मियों में घर में कॉकरोच आदि से हम सभी परेशान रहते हैं। ये नमी वाली जगह जैसे किचन, बाथरूम आदि में रहते हैं। आज हम आपको इन्हे भगाने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

लौंग की गंध

तेज गंध वाली लौंग से कॉकरोच आपके घर से रफूचक्कर हो जाएंगे। किचन की दरवाजों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख दीजिए।इस से कॉकरोच भाग जाएंगे।

तेजपत्ता

तेजपत्ते की गंध से काकरोच भागते हैं। इसके लिए घर के कोनों में इसकी कलियों को मसल कर रख दें। काकरोच उस जगह से भाग जाएंगे। इन पत्तियों को समय समय पर बदलते रहे।



बोरेक्स

प्रभावित जगहों पर बोरेक्स पाउडर का छिड़काव कर दें। बोरेक्स खतरनाक होता है इसलिए बच्चे घर में हैं तो इसका छिड़काव करने से बचें।

केरोसिन आयल

केरोसिन आयल के इस्तेमाल से भी काकरोच भाग जाते हैं लेकिन इसकी बदबू से निपटने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा।

Related News