इंटरनेट डेस्क। रंगों का त्योहार होली रविवार और सोमवार को देशभर में धूमधाम से बनाया जाएगा। इस त्योहार को मनाने के दौरान रंग लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। लोग इस दैरान केमिकल से बने रंगों का भी उपयोग करते हैं। इस कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

आज हम आपको एक उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने पर त्वचा पर रंगों का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। रंगों से होली खेलने से पहले आपको अपनी त्वचा पर तेल लगा लेना चाहिए। होली के हानिकारक रंग त्वचा में गहराई तक जाकर दाने और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा कर देते हैं। इनसे बचने के लिए अपनी त्वचा पर तेल लगा लें।

ऐसा करने से तेल से त्वचा और रंगों के बीच एक बैरियर पैदा हो जाता है। इसी कारण होली के रंग त्वचा के अंदर नहीं जाते। इस उपाय को करने के लिए आपको नारियल या बादाम के तेल का उपयोग करना चाहिए।

PC: newstrack, jagran, freepik

Related News